पूर्व प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर बनाया था मंगलौर के युवक को बंधक

Share This

रुड़की(आरएनएस)।  मंगलौर से अपह्रत हुए युवक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि युवक का अपहरण करने वाली एक महिला मित्र और उसका प्रेमी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने अपह्रत युवक को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा निवासी शेर अली पुत्र लियाकत शुक्रवार सात फरवरी को घर से बाइक लेकर मंगलौर के लिए निकला था। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। शेर अली के फोन से कुछ देर बाद उसके चचेरे भाई हुसन अली के फोन पर पांच लाख रुपये फिरौती के लिए फोन आया था। फोन करने वाले आरोपी ने अपना नाम जावेद बिल्डर बताते हुए छुटमलपुर में पांच लाख लेकर पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद पीड़ित का चचेरा भाई पुलिस के साथ फिरौती की रकम लेकर छुटमलपुर पहुंचा लेकिन आरोपियों को पुलिस के आने की भनक लगने पर वह फरार हो गए थे।