पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, एसएसपी से मिलेंगे पीड़ित

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।   पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। दूसरी ओर बादशाहपुर में ऐतियाहत के तौर पर मंगलवार को भी पुलिस तैनात रही। वहीं, दूसरे पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमारी तहरीर पर पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस के अनुसार सात फरवरी को बाइक टकराने को लेकर बाइक सवार दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों गुटों में मारपीट होने से हंगामा हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा था। हरसीवाला निवासी निखिल ने पुलिस को दी गई तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।