पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Share This

अल्मोड़ा। दन्या पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते गुरुवार को दन्या थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक द्वारा उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी। तहरीर पर थाना दन्या में सुसंगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत की गई। थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।