पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर गौ सदन ज्योली में गौ ग्रास का विशेष आयोजन

Share This

अल्मोड़ा। पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर गौ सदन ज्योली में वैदिक धर्म की परम्पराओं को बनाये रखने के संकल्प के साथ गौ ग्रास का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम सम्पन्न कराते हुए गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि पूर्वजों की लोक कल्याणकारी परम्पराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना उन्हें बनाये रखने का संकल्प व्यक्त करना श्राद्ध है। गौ, ब्राह्मण व पूर्वजों को तृप्त करना तर्पण कहलाता है। उन्होंने गौ शाला में आज गौ ग्रास खिलाने वाले उन सभी लोगों के प्रति सदभावना व्यक्त की जो कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके प्रति भी आभार ब्यक्त किया जिन्होंने गौ ग्रास हेतु अपना अंशदान दिया है। कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व उप शिक्षा निदेशक विपिन चन्द्र जोशी की अध्यक्षता मे संम्पन्न हुआ। गौ ग्रास चन्द्रमणि भट्ट की देखरेख में तैयार किया गया। पूरन चन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कटारमल बलवन्त सिह बिष्ट, पी एस बोरा, एम सी काण्डपाल, चन्द्रमणि भट्ट, सतीश चन्द्र, महेन्द्र सिंह, यशवंत परिहार, मनोज लोहनी, भुवन आर्य, डॉ जे सी दुर्गापाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।