परिवार की गैरमौजूदगी में घर से जेवरात-नगदी उड़ाई

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)। विवाह समारोह में शामिल होने गए परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर से चोर जेवरात-नगदी उड़ा ले गए। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद रानीपुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना क्षेत्र के गांव दादूपुर गोविंदपुर की है। ग्रामीण असलम ने पुलिस को दी गई शिकायत में बतायाक कि पांच मई को परिवार के साथ सहारनपुर यूपी में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। दस मई की देर रात जब घर वापस लौटकर आए तो देखा कि अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात, 40 हजार की रकम गायब थी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।