मनसा देवी मंदिर कैंपस में महिला श्रद्धालु के गले से चेन झपटी

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)। बिहार के के मोहल्ला लक्ष्मण जिला औरंगाबाद निवासी नमिता पत्नी नवीन अपने परिवार के साथ यहां पहुंची थी। पूरा परिवार मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए गया था। इसी दौरान उसके गले पर झपटटा मारकर सोने की चेन झपट ली गई, जब तक उसे माजरा समझ में आया तब तक आरोपी महिला फरार हो गई। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला कैद हुई है। एसएसआई सतेंद्र बुटोला ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।