मकान के ऊपर गिरा पेड़, हजारों का नुकसान

Share This

चम्पावत(आरएनएस)।   बनबसा में अंधड़ से एक मकान के ऊपर पाखड़ का विशालकाय पेड़ गिर गया। हालांकि पेड़ गिरने से कोई भी जनहानि नहीं हुई है। परिवार को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बुधवार देर रात बनबसा के पंपापुर निवासी पंचर की दुकान चलाने वाले दुर्जन सागर पुत्र स्व़ मुन्नीलाल अपने परिवार संग सो रह थे। तभी तेज अंधड़ से उनके टिन शेड के ऊपर पाखड़ का एक विशालकाय पेड़ गिर गया। घर के अंदर सो रहे परिजनों ने बमुशकिल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दुर्जन सागर ने बताया कि पेड़ गिरने से जनहानि तो नहीं हुई है, लेकिन घर में रखा टीवी, बाइक, फ्रिज सहित आदि सामान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने वुड कटर की मदद से पेड़ के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे बुलडोजर की मदद से हटाया।