मधुमक्खियों ने मंदिर में श्रद्धालुओं पर किया हमला, दो गंभीर

Share This

विकासनगर(आरएनएस)। एनफील्ड शिव विहार स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर में मधुमक्खी के छत्ते को बाज ने फोड़ दिया। जिसके बाद मधुमक्खियों ने मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में करीब 40 श्रद्धालुओं घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर, इस दौरान काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के मुताबिक बूढ़ा महादेव मंदिर में मधुमक्खियों का छत्ता था। जिस पर सुबह बाज ने चोंच मार दी। जिसके बाद मधुमक्खियां तितर-बितर हो गई। उस दौरान मंदिर में करीब चालीस से 45 लोग मौजूद थे। जिन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें बाद मंदिर में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए इधर से उधर भागने लगे। आसपास के घरों के लोगों ने भी अपने खिड़की दरवाजे बंद कर दिए। मधुमक्खियों के इस हमले में 40 लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।