मां बेटे पर फायरिंग, होटल में घुसकर तोड़फोड़

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)। संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को स्वामित्व का दावा करने वाली महिला ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर तोड़फोड़ के आरोप में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिछले दिनों रुड़की निवासी दीपाली शर्मा ने अपर रोड पर उनकी संपत्ति को फर्जी वसीयत बनाकर हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया था। इस मामले में अपने सगे भाई संजय प्रधान, उसके बेटे और दो गवाहों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि उसकी मां ने इस संपत्ति की वसीयत उसे कर दी थी। इसके बाद बावजूद उसका भाई संपत्ति को हड़पना चाह रहा है। महिला ने संपत्ति को एक महिला शालिनी वशिष्ठ को बेच दिया था। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया था। मुकदमे में नामजद संजय प्रधान ने संपत्ति पर स्वामित्व का दावा किया था।