लावण्या के रियलिटी शो द नेक्स्ट स्टार में विजेता बनने पर भाजपा अल्मोड़ा ने जताया हर्ष

Share This

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल की पुत्री लावण्या मठपाल ने रियलिटी शो द नेक्स्ट स्टार में क्लासिकल डांस में विजेता का खिताब जीता। इस पर भाजपा अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष सभासद अमित साह मोनू और नगर की कार्यकारिणी द्वारा हर्ष व्यक्ति किया गया और नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल उनकी धर्मपत्नी गीता मठपाल और लावण्या मठपाल को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी आज अपने हुनर से हमारे नगर का नाम ऊंचा कर रही है वर्तमान में लावण्या भातखंडे लखनऊ में कत्थक की बारीकियां सीख रही है। द नेक्स्ट स्टार शो के ग्रैंड फिनाले  की विजेता बनने पर लावण्या और उनके परिवार को समस्त क्षेत्रवासियों और नगर मंडल की टीम द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई। जल्दी ही उनका ये शो टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। शुभकामनाएं देने वालों में नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह मोनू, जगत तिवारी, सौरभ वर्मा, नरेंद्र बिष्ट, चंदन रावत, अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, अतुल पांडे, अशोक गोस्वामी, रमेश मेर, आशीष गुरुरानी, मीना नेगी, चंद्रा जोशी, दिशांत पवार, धीरज बोरा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।