लमगड़ा पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Share This

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध शराब की तस्करी व भंडारण की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी करते हुए शराब तस्करों व अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को सायंकालीन चेकिंग के दौरान चौकी क्षेत्र मोरनौला में एक व्यक्ति पूरन सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम खांकर, लमगड़ा के कब्जे से 06 बोतल व 49 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। यहाँ पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विशन सिंह शामिल रहे।