लालपानी बीट में कूड़ाघर के विरोध में प्रदर्शन

Share This

ऋषिकेश। कूड़ाघर विरोधी संयुक्त संघर्ष समिति ने नगर निगम प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने लालपानी बीट में जबरन कूड़ाघर के निर्माण के प्रयास पर आक्रोश जताया और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को गुमानीवाला, अमितग्राम में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समिति लालपानी बीट में कूड़ाघर बनाने के विरोध में लगातार 291 दिन से धरना प्रदर्शन कर रही है। इस मामले में मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता के साथ समन्वय बनाकर समस्या का हल निकालने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन ऋषिकेश मेयर जबरन लालपानी बीट गुमानीवाला में कूड़ाघर का कार्य शुरू करवाने की कोशिश कर रही हैं। बीते रोज शाम को यहां जेसीबी ओर टीम भी भेजी गई, लेकिन क्षेत्रवासियों ने टीम को खदेड़ दिया। प्रदर्शन करने वालों में मानवेन्द्र कण्डारी, पुरुषोत्तम बडोनी, रणजीत थापा, ग्राम प्रधान गुमानीवाला दीपिका व्यास, रुकमा व्यास, लाल बोरा, धर्म क्षेत्री, रमजान, विजया, सुनीता, रीना, राजमती, सुषमा, पूजा, नत्थी सेमवाल, सन्दीप कुड़ियाल आदि शामिल रहे।