दुष्कर्म करने का आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार

Share This

रुड़की(आरएनएस)।  किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले और उसका साथ देने वाले एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी का साथ देने वाली एक युवती को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। जानकारी के अनुसार आठ जनवरी को एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि ईट भट्ठे पर काम करने वाली एक युवती उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर पास के ही खेत में ले गई थी, जहां पर युवती का प्रेमी इसरार और एक अन्य युवक पहले से ही वहां पर मौजूद थे। दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसरार और उसकी प्रेमिका ने दुष्कर्म में आरोपी साद का सहयोग किया था।