किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  पथरी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर उसके परिजनों के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी मुस्तकीम पुत्र मोहम्मद हसन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है गुरुवार को सावेज पुत्र जमील ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इस संबंध में जब उसे बात की गई तो उसने अपने भाई शोएब व पिता जमील के साथ घर मे घुसकर गाली-गलौज करते हुए परिजनों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जाते समय कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों बाप-बेटों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सावेज को शुक्रवार रात घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी नशेड़ी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।