किशोरी ने फांसी लगा की आत्महत्या

Share This

अल्मोड़ा। खत्याड़ी के तोक दरखास में एक नाबालिग युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में ही फांसी लगा जान दे दी। घटना रविवार शाम की है। बताया जा रहा है कि दीवान राम की 16 वर्षीय पुत्री सोनी ने अपने कमरे में फांसी लगा जान दे दी। परिजन उसे बेस अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किशोरी ने ऐसा क्यों किया इसके विषय में जानकारी नहीं मिल पाई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।