किशोरी की वीडियो बनाने और अश्लीलता करने पर चार पर केस

Share This

रुड़की(आरएनएस)।  भाई के साथ घर से घेर की ओर जा रही एक किशोरी की एक युवक द्वारा वीडियो बनाई गई। विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने किशोरी के साथ अश्लीलता की और उसके भाई के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की 23 जून की शाम को उसकी नाबालिग पुत्री अपने भाई के साथ घर से अपने घेर में जा रही थी। रास्ते में एक दुकान पर बैठे एक युवक ने उसकी वीडियो बनाना शुरू किया।