कसारदेवी और चितई में बनाई गई अस्थाई पुलिस चौकियां

Share This

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस तक जनता की पहुंच को आसान बनाने के लिए 02 अस्थाई चौकियों का सृजन किया गया है। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, सुदृढ़ कानून/ सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग, यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित रखने हेतु जनपद अल्मोड़ा में 02 अस्थाई चौकियां, कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र के कसारदेवी व चितई में खोली गई हैं। अस्थाई चौकी कसार देवी में प्रभारी उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी व हेड कांस्टेबल संदीप कुमार पाण्डे, कांस्टेबल विमल टम्टा, सोनू कुमार, कमल किशोर तथा अस्थाई चौकी चितई में एएसआई जयपाल सिंह व हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, कांस्टेबल लक्ष्मण नाथ, सौरभ कुमार को नियुक्त कर तैनात किए गए हैं।