कॉरिडोर की डीपीआर सार्वजनिक करे सरकार: करन माहरा

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि बनारस और अयोध्या में भी लोगों की दुकानें- घर तोड़े गए। अभी तक वहां लोग मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को लगता है कि वह हमेशा सत्ता में रहेगी। राजनीति में ऐसा होता नहीं है, जनता जहां खड़ी हो जाती है देर से ही सही उसके परिणाम जरुर सामने आते हैं। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों हित के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। कॉरिडोर के नाम पर किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजीव नैयर ने कहा कि सरकार से व्यापारी लगातार कॉरिडोर की डीपीआर को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।