देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा के जन्मदिन पर शनिवार को कांग्रेसियों ने रक्तदान किया, केक काटा और अनाज का वितरण भी किया और उनकी दीर्घायू की कामना की। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा व मिष्ठान वितरण किया गया। धस्माना ने कहा कि करण माहरा ने जिस प्रकार से राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने का काम किया और पूरे प्रदेशों में संगठन का नेतृत्व किया, वह कबीले तारीफ है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, जगदीश धीमान ,राजीव महर्षि, विकास नेगी, नवीन जोशी, दिनेश कौशल, गिरिराज किशोर , पूनम कंडारी, मदन कोहली, आनंद सिंह पुंडीर ,कमर सिद्दीकी, विशाल मौर्य आदि मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी एवं अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, नवीन जोशी, अमरजीत सिंह, धर्मपाल घाघट, ललित भद्री ,जगदीश धीमान, इतात ख़ान, रोबिन त्यागी, करण घाघट, संजय भारती, राजेश पंढीर, अल्ताफ़ खान आदि मौजूद रहे। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कौलगढ़ इलाके में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी की अगुवाई में जरूरतमंद परिवारों को अनाज वितरण किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, भूपेंद्र फरासी, देवेंद्र बिष्ट, पिया थापा, घनश्याम वर्मा, धीरज थापा, सूरज छेत्री, एपी थपलियाल, सरोज देवी, विक्रम सिंह, संगीता, विमला, फूली देवी आदि मौजूद रहे।
करण माहरा के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान, केक काटा व मिष्ठान वितरण किया
ByBinsar Times
Jul 12, 2025