जोशीमठ में भाजपा ने खोला चुनावी कार्यालय

Share This

चमोली(आरएनएस)।  जोशीमठ नगर में गुरुवार को भाजपा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ कर दिया है। सुबह साढ़े 11 बजे जोशीमठ मुख्य बाजार में पार्टी ने अपना चुनावी कार्यालय खोला। कार्यालय खुलने के बाद भाजपा चुनाव संयोजक भगवती नंबूरी ने कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें और मनोयोग से प्रचार में जुटने की अपील की। कहा कि एक बार फिर से बदरीनाथ विधानसभा में भाजपा प्रचंड मतों से जीतने जा रही है। इसलिए कार्यकर्ता और मेहनत करें। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि सती, शैलेन्द्र पंवार, कृष्णमणी थपलियाल, माधव सेमवाल, भरत सती, मुकेश डिमरी आदि मौजूद रहे।