जेवरात व नगदी लेकर शादी से गायब हुई किशोरी, जांच में जुटी पुलिस

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।   एक किशोरी जेवरात और नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पथरी के एक गांव में शनिवार को बड़ी बहन की शादी समारोह चल रहा तो छोटी बहन घर से जेवरात और नगदी उठाकर प्रेमी संग फरार हो गई। शादी समारोह में व्यस्त परिजनों की इसकी कोई जानकारी नही हुई। शादी खत्म होने पर उनकी छोटी बेटी जब दिखाई नही दी तो उन्होंने इसकी जानकारी जुटाई ओर तलाश शुरू की। पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव का ही रहने वाला युवक उनकी बेटी को अपने साथ लेकर फरार हुआ है।