जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारी, कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

Share This

अल्मोड़ा। शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित यूयूएसडीए के द्वारा मूल अभियांत्रिकी विभागों के कार्यक्षेत्र में अतिक्रमण किए जाने के सम्बन्ध में जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन हुआ। मंगलवार को पेयजल निगम अल्मोड़ा के अधिशासी अभियन्ता कार्यालय निर्माण शाखा में जनपद अल्मोड़ा के जल निगम एवं जल संस्थान के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों, पैशनरों द्वारा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन में में नरेन्द्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, इं दीपक जोशी, इं अरूण कठैत, इं लता दुर्गापाल, दीपक तिवारी, कुन्दन अधिकारी, राजेन्द्र बिष्ट, रणजीत बिष्ट, संगीता आर्य, राजू बिष्ट, दिनेश तिवारी, मनौता देवी, गंगा देवी, दीपा जोशी, दिनेश भट्ट, पंकज आर्य, इं पंकज जीना, इं सहिल पन्त, इं दीपक टम्टा, गोर्वधन काण्डपाल, हरीश सिंह आदि उपस्थित रहे।