आईएएस अधिकारी से अभद्र व्यवहार की निंदा

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तराखंड मैदानी महासभा की बैठक में आईएएस अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम के साथ अभद्र व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की गई। साथ ही उनके साथ गाली गलौज और मारपीट के आरोपी बॉबी पंवार को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। महासभा के अध्यक्ष राकेश राजपूत की अध्यक्षता में शिवालिक नगर कार्यालय में हुई बैठक का संचालन महामंत्री एमडी शर्मा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष राजीव देशवाल, आलोक राजपूत, धर्मेंद्र कौशिक, लक्ष्मी राणा, सूरज चौहान, विवेक चौहान, नीरज धीमान, अनूप सिंह, भूपेंद्र पाल, नवनीत राणा, ओम प्रकाश कुशवाहा, संदीप सहगल, राजू सिंह, दीपेश राणा, आकाश, मुस्कान, शालिनी धीमान, प्रियंका प्रजापति, मनोज शर्मा, सुरेश राणा आदि मौजूद रहे।