गुर्जर के डेरे से गाय चोरी करते दो पकड़े

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में वन गुर्जर के डेरे से गाय चोरी करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। गुर्जरों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मंगलवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-5 बी भेल के पीछे गुज्जर डेरा निवासी गुलाम रसूल ने शिकायत कर बताया कि वह सेक्टर-5 बी भेल के पीछे वह डेरे में रहकर पशु पालन करते हैं। मंगलवार को उनकी गाय डेरे पर बंधी हुई थी और वह अन्य पशुओं को देखने डेरे से बाहर जगंल में गए हुए थे। जब वापस आए तो गाय गायब मिली। पत्नी व पड़ोसी के साथ मिलकर गाय की तलाश शुरू की।