ग्राम पंचायतों को नगरपालिका में शामिल करने के विरोध में दिया ज्ञापन

Share This

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगरपालिका में 25 ग्राम पंचायतों को शामिल किए जाने के फैसले को वापस लिए जाने की मांग को लेकर प्रधान संगठन ने जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। शनिवार को भेजे ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि सरकार द्वारा नगरपालिका अल्मोडा में गाँवों का परिसीमन कर नगर निगम बनाने हेतु आदेश हुए है जिसमें हवालबाग ब्लॉक के 25 ग्राम पंचायतों को बिना सर्वेक्षण के जबरन शामिल किया जा रहा है जिसका समस्त ग्रामीण व जनप्रतिनिधि विरोध करते हैं। नगरपालिका में शामिल किए जाने से ग्रामीणों को कई परेशानियां होगीं। ग्राम सभाओं में 80 प्रतिशत बेरोजगारी है ग्रामीण मजदूरी पर जीवन यापन करने को मजबूर हैं, जो नगरपालिका के कर वहन करने में सक्षम नहीं हैं। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से समस्त जनप्रतिनिधियों और समस्त ग्राम सभाओं के ग्रामीणों की ओर से कहा किया गया कि इस परिसीमन को तत्काल रोका जाए जिससे समस्त ग्रामीण पालिका के अन्तर्गत आने वाले करों से मुक्त रह सके।कहा गया कि अगर जल्द से जल्द गामसभाओं को नगरपालिका में सम्मिलित करने से नही हटाया गया तो सभी ग्रामपंचायतों के ग्रामीण 5 अगस्त को चौघानपाटा में धरना देंगे व इसके बाद भी ग्रामीणों की मांगें नहीं मानी गई तो सभी ग्राम वासी 12 अगस्त को विशाल जुलूस निकालेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, पूर्व ग्राम प्रधान हरीश कनवाल, आनन्द कनवाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, किशन सिंह बिष्ट, पिंकी बिष्ट, राधा देवी, विपिन बिष्ट, ममता रावत सहित दर्जनों ग्राम प्रधान व ग्रामीण शामिल रहे।