गिरचोला में 26 परिवारों ने किया मतदान का बहिष्कार

Share This

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  अल्मोड़ा से 35 किलोमीटर दूर गिरचोला ग्राम के जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पेयजल से वंचित परिवारों ने मतदान नहीं किया। उन्होंने कहा कि 15 दिन पूर्व ही उनके द्वारा समस्या का समाधान न होने पर बहिष्कार की चेतावनी दी थी, किन्तु शासन, प्रशासन की ओर से न तो समाधान हुआ और ना कोई आश्वासन मिला। ऐसा प्रतीत होता है सरकार केवल सोशल मीडिया पर सभी से मतदान की अपील कर रही है। जन समस्याओं के समाधान में उसे कोई रूचि नहीं है। मतदान न करने वाले सभी 26 परिवारों ने शीघ्र आंदोलन की अगली रणनीति बनाने पर विचार करना शुरू कर दिया है। यह जानकारी गिरचोला के पूर्व प्रधान शिवराज सिंह बनौला ने दी है।