फेसबुक पर भडक़ाऊ पोस्ट डालने वाले पर पुलिस ने की कार्रवाई

Share This

अल्मोड़ा। सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने, भडक़ाऊ पोस्ट एवं आपत्तिजनक पोस्ट और साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले लोगों चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट पुलिस ने फेसबुक पर साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्ट प्रचारित किये जाने पर राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी ग्राम ध्याड़ी द्वाराहाट के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का संयोजन शुल्क जमा करवाया गया है। साथ ही हिदायत दी कि भविष्य में सोशल मीडिया में भडक़ाऊ, अफवाह, साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।