डंपर की चपेट में आकर स्कूटर सवार की मौत

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)। हरकी पैड़ी बाईपास पर खनिज सामग्री से लदे एक डंपर की चपेट में आकर स्कूटर सवार की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दुर्घटनास्थल पर डंपर को छोड़कर चालक फरार होने में कामयाब रहा। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि वीआईपी घाट से कुछ कदम पहले शिवमूर्ति के पास घटित हुई। बताया कि ऋषिकेश की तरफ जा रहे एक स्कूटर सवार को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत मौके पर ही हो गई। बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रहे है। स्कूटर के नंबर का रजिस्ट्रेशन ऋषिकेश का है। आरोपी चालक की तलाश कर रहे है।