डीएम ने सतपुली में लोनिवि गेस्ट हाउस व एंग्लिंग हर्ट्स का किया निरीक्षण

Share This

पौड़ी। डीएम ने मंगलवार को सतपुली में लोनिवि गेस्ट हाउस व एंग्लिंग हर्ट्स में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणदाई संस्था मंडी परिषद रुद्रपुर को एंग्लिंग हर्ट्स के फिनिसिंग कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि गेस्ट हाउस में हो रहे सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को गुणवत्ता के साथ कार्य करने को कहा। डीएम डॉ.आशीष चौहान ने एंग्लिंग हर्ट्स में हो रहे फिनिसिग कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को हर्ट्स में विद्युत सप्लाई व फर्श पर बेहतर टाइल्स लगाने के साथ ही स्विमिंग पूल पर टाइल्स सहित अन्य फिनिसिग कार्य को तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एंग्लिंग हर्ट्स का कार्य पूर्ण होने पर ही संबंधित विभाग को हैंडओवर करे। साथ ही एसडीएम सतपुली, तहसीलदार व राजस्व उपनिरीक्षक को एंग्लिंग हर्ट्स में हो रहे फिनिसिंग कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण कर कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार, प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल, राजस्व उपनिरीक्षक वेदप्रकाश पटवाल आदि शामिल थे।