डीएम ने नगर निगम के लेटलतीफ अधिकारी और कर्मचारियों पर चलाया अनुशासन का चाबुक

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  डीएम कर्मेंद्र सिंह को नगर निगम कार्यालय के औचक निरीक्षण में अधिकारी-कर्मचारी समेत 73 लोग अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर जनता के काम करने होंगे। डीएम कर्मेंद्र सिंह ने नगर निगम के लेटलतीफ अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासन का चाबुक चलाया है। उन्होंने बुधवार सुबह 10.10 बजे नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में तैनात करीब 190 अधिकारियों और कर्मचारियों में से 73 मौके पर नहीं मिले। उन्होने सूचना का अधिकार से सम्बंधित पटल का निरीक्षण कर कहा कि रजिस्टर को अपडेट किया जाए और सभी प्रविष्टियां सही से अंकित की जाएं। उन्होंने विभिन्न पटलों के निरीक्षण के दौरान कहा कि पत्रावलियों को सुरक्षित और संरक्षित रखा जाए।