सीआईएसएफ जवान के समर्थन में उतरी यूनियन

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)। भारतीय किसान मजदूर उत्थान मजदूर यूनियन ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर विवाद पर सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर का समर्थन किया है। शनिवार को यूनियन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है। कहा कि महिला जवान के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। जमालपुर- जियापोता रोड पर यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय पर बैठक में राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए विवाद की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सीआईएसएफ की महिला जवान के साथ अन्याय नहीं किया जाना चाहिए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना आर्य ने कहा कि वह कुलविंद्र कौर के पक्ष में हैं। महिला कांस्टेबल के साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द पंजाब के अफसरों से भी मुलाकात की जाएगी।