सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा

Share This

अल्मोड़ा। रानीखेत क्षेत्र में गुम हुए एक मोबाइल फोन को पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार विगत माह एक मोबाइल फोन गुम होने की सूचना मिलने पर कोतवाली रानीखेत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उसकी तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी के निर्देशन में बरामद मोबाइल उसके स्वामी कुलदीप कुमार पुत्र कांता प्रसाद निवासी राजपुरा, रानीखेत को कोतवाली बुलाकर सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर कुलदीप कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का आभार जताया और पुलिस की त्वरित एवं जनहितकारी कार्यशैली की सराहना की।