भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर

Share This

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय, पातालदेवी में आयोजित हुई। बैठक में बूथ स्तर के संगठनात्मक कार्यों, शक्ति केंद्रों की बैठकों तथा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और बीएलए-2 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट ने की। इस दौरान मेयर अजय वर्मा, जिला महामंत्री दर्शन रावत, कैलाश गुरुरानी सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे। कैलाश गुरुरानी ने कहा कि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सही ढंग से दर्ज हो, यह प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने बीएलए-1 और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने तथा त्रुटियों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ की मजबूती पर आधारित है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को देखते हुए प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र को सक्रिय बनाने पर बल दिया। उन्होंने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं से नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने, सूची में त्रुटियों का सुधार कराने और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत ने किया, जबकि अंत में मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। बैठक में मनोज जोशी, सुनील बिष्ट, मदन बिष्ट, कमल बिष्ट, मनीष जोशी, नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, सभासद मीरा मिश्रा, अमित साह, दीपा अधिकारी, भागा बिष्ट, संजय जोशी, रमेश धपोला, बलदेव आर्य, दीपक सिंह नेगी, मोती सिंह बिष्ट, रवि कुमार, नंदन सिंह बिष्ट, शंकर सिंह मेहता, विनोद सिंह कनवाल, प्रमोद पवार, जीवन सिंह, पूरन सिंह बोरा, शैलेंद्र साह, संजय कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।