भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क कर अजय के पक्ष में मांगे वोट

Share This

अल्मोड़ा। नगर मंडल शक्ति केंद्र लक्ष्मेश्वर में मोहल्ला लक्ष्मेश्वर, चौसार, कपीना, पांडेखोला में नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट के नेतृत्व में अजय टम्टा के पक्ष में मतदान करने के लिए चुनाव प्रचार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज काफी आगे बढ़ रहा है। उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रत्येक बूथ स्तर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर अजय टम्टा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील भी की गई। रविवार को जनसंपर्क अभियान में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रणजीत सिंह भंडारी, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र सतपाल, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, नगर मंत्री दिशांत पवार, सुभाष गोयल, ललित मेहता, सुनील कुमार, निवर्तमान सभासद जगमोहन बिष्ट, पूरन रावत आदि लोग रहे।