बिना पुलिस सत्यापन फेरी लगा रहे 02 लोगों पर की चालानी कार्यवाही

Share This

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों, मजदूरों, फड़ फेरी व रेहड़ी लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार, मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में मंगलवार को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना पुलिस सत्यापन कराए थाना क्षेत्र में फेरी लगा रहे 02 व्यक्तियों की उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत 500-500 रुपये की चालानी कार्यवाही कर उचित हिदायत दी गई।