भूखंड पर कब्जे के लिए तोड़ी चहारदीवारी, पिता पुत्र नामजद

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  आन्नेकी हेत्तमपुर में एक भूखंड पर कब्जा करने के लिए चहारदीवारी को तोड़कर लोहे का गेट चोरी कर लिया। सिडकुल पुलिस ने मंगलवार को मामले में पिता पुत्र सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलेमपुर महदूद निवासी अबरार अली ने बिजेन्द्र व उसके पुत्र शुभम निवासीगण बहादराबाद एवं 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि ग्राम आन्नेकी हेत्तमपुर में उसका भूखंड है। बिजेंद्र इस पर कब्जा करने की कोशिश में है।