खाने में थूकने की घटनाओं का विरोध करें मुस्लिम धर्मगुरु: रामदेव

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)। योगगुरु स्वामी रामदेव ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुस्लिम युवकों के भोजन को अशुद्ध कर दूसरों को खिलाने की घटनाओं का पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया है। उन्होंने आश्चर्य जताकर कहा कि इस तरह की घटनाओं पर भी मुस्लिम धर्मगुरु चुप्पी साधे हुए हैं। कहा कि ऐसी घटनाओं से मुस्लिम धर्म और कुरान पाक का प्रचार नहीं होता है। मुसलमान और कुरान ऐसी घटनाओं से बदनाम हो रहे हैं। कनखल के दिव्य योग मंदिर में शनिवार को योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कन्या पूजन किया। इस दौरान योगगुरु और आचार्य ने लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी। योगगुरु ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल थूकने, पेशाब करने और गंदगी फैलाने के वीडियो पर कहा कि ऐसी घटनाओं का मौलवियों और धर्मगुरुओं को आगे आकर बोलना चाहिए।