अवैध मदरसों की जांच से क्यों डरी है कांग्रेस : कैंथोला

Share This

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि आखिर वह अवैध मदरसों की जांच से क्यों डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई से प्रदेश की जनता में खुशी की लहर है लेकिन पूर्व सीएम सहित कांग्रेस के कई नेता पता नहीं क्यों डरे हुए हैं। उनके बयानों में झलक रही पीड़ा यह बताने में काफी है कि आज भी वह मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की डर का असली कारण मदरसों को हुई अवैध फंडिंग है और जांच में इसकी सच्चाई सामने आने वाली है। कैंथोला ने कहा कि अवैध मदरसों की फंडिग पर जांच होने से उत्तराखंड के अंदर बहुत सारे लोगों के चेहरे बेनकाब होने वाले हैं।