अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक की 58वीं शाखा शुरू

Share This

अल्मोड़ा। सहकारिता क्षेत्र में अग्रणी बैंक अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक लि की 58वीं शाखा तिकोनिया हल्द्वानी का शुभारम्भ प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता तिलक राज गम्भीर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि तिलक राज गम्भीर द्वारा बैक की प्रगति की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की गई कि बैंक की तिकोनिया शाखा इस क्षेत्र के विकास में नया आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी द्वारा सभी जनता से बैंक की सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। बैंक महाप्रबन्धक बी एस मेहता द्वारा बैंक की प्रगति से अवगत कराते हुए सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त किया गया जिनके सहयोग से यह बैंक उत्तर भारत के अग्रणी नगर सहकारी बैंक के रूप मे स्थापित हो चुका है। शाखा शुभारम्भ के प्रथम दिन 300 खातों में 600.00 लाख की धनराशि जमा हुई। शाखा शुभारम्भ के अवसर पर सहायक महाप्रबन्धक सी एस पाठक, मुख्य प्रबन्धक तिकोनिया शाखा डी एस पवार, नवीन चन्द्र पाटनी, मुकेश चन्द्र जोशी, भूपाल सिंह बिष्ट, हरेन्द्र सिंह बिष्ट, पवन जोशी, आशुतोष साह, डी के ओली, सुरेश चन्द्र जोशी, प्रगति जोशी, खष्टी जोशी, योगेश कुंवर, मनोज शर्मा, मदन मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।