अल्मोड़ा: मौसम ने बदली करवट, बारिश के साथ बढ़ी ठिठुरन

Share This

अल्मोड़ा। लम्बे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुरुवार राहत भरी खबर लेकर आया। गुरुवार को थोड़ा-बहुत ही सही लेकिन हल्की बारिश हुई। नए साल का पहला महीना गुजर गया था लेकिन बारिश का कहीं नामोनिशान नहीं था। फरवरी के पहले दिन हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। सूबे के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बारिश बर्फ़बारी का असर अल्मोड़ा जनपद में भी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने भी 31 जनवरी से बारिश का अंदेशा जताया था। वहीं बीते दिन बुधवार को भी सूरज बादलों की आँख मिचौली रही। बुधवार को सुबह धूप खिली थी, वहीं दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और बादल छाए रहे। इसके साथ ही ठंडी हवाएँ चली। जिससे ठंड में इजाफा हुआ। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। गुरुवार सुबह से बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवाएँ चलती  रही। हल्की बूंदा बांदी का दौर जारी रहा। बुधवार रात से हल्की बारिश होने से एकदम से मौसम में बदलाव हुआ और ठंड में इजाफा हुआ।