डॉ. अंकुर गुप्ता ने निर्धन कविता के कान के पर्दे का निशुल्क ऑपरेशन कर पेश की मिसाल

Share This

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. अंकुर गुप्ता द्वारा निर्धन कविता के कान के फटे पर्दे का दूरबीन विधि से निशुल्क आपरेशन कर एक मिसाल पेश की जिसकी लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। ग्राम झासिया टाना निवासी कविता आर्या जिसे उसके घर वालों द्वारा परित्याग कर दिया और निर्धन हालत में अपना गुजर बसर कर रही है, उसके दोनों कान के परदों में संक्रमण हो गया और एक कान का पर्दा भी फट गया था और वह इस हालत में ऑपरेशन कराने में असमर्थ थी। नगर के रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरूरानी, मनोज सनवाल, अधिवक्ता प्रशांत जोशी द्वारा निवेदन किया कि महिला गरीब है, ऐसे में उसका इलाज निःशुल्क किया जाए। कविता की स्थिति को देखते हुए डॉ गुप्ता द्वारा कविता को अस्पताल में भर्ती कर दूरबीन विधि द्वारा कविता के दाएं कान का सफल आपरेशन निशुल्क किया गया। ऑपरेशन में लगभग 15 हजार रुपए का खर्चा होना था, लेकिन महिला की स्थिति को देखते हुए डॉ अंकुर गुप्ता द्वारा निशुल्क उपचार किया गया। कविता के ऑपरेशन के लिए रेड क्रॉस सदस्यों द्वारा वर्तमान सीएमएस डॉ सिन्हा, डॉ कुसुमलता, नर्सिंग अधिकारी नेहा ऑल्सन, प्रियंका शर्मा, ओटी टेक्निकल गणेश, वार्ड बॉय धर्मेन्द्र एवं स्वच्छक राजेश का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।