आतंकवादियों के हमले से विहिप और बजरंग दल में रोष

Share This

रुद्रपुर(आरएनएस)। जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं पर हमला करने के मामले में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बुधवार को डीडी चौक पर नारेबाजी कर आतंकवादियों का पुतला फूंका। विहिप कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है। बुधवार को बजरंग दल के संयोजक आदित्य धीमान ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं पर 9 जून को माता वैष्णो देवी कटरा से शिव खोड़ी दर्शन को जाते समय आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर बस के ऊपर हमला कर दिया। इससे बस खाई में गिर गई और बस चालक सहित दस तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान जिला धर्म प्रचार प्रमुख सुल्तान सिंह, नगर मंत्री सुदेव दास गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, यश चौहान, सुधीर देवल, अजय पाल, मनीष कश्यप, इंद्रजीत सिंह, अनमोल त्रिपाठी, नागेंद्र गंगवार, मोहित आर्य, गौरव शर्मा, मनीष कोली, अनुभव पाल, सचिन वर्मा आदि शामिल रहे।