आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित थाने पहुंचे

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  कटारपुर गांव में बीते गुरुवार रात रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। मामले में युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। गुरुवार रात अर्जुन (27) पुत्र सुरेंद्र और अनुज पुत्र पपिन्द्र के बीच कहासुनी हो गई। अनुज ने तमंचा निकालकर अर्जुन पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही अर्जुन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी मौका लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को ग्रामीणों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अर्जुन की पत्नी मानसी की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बजरंग दल के कार्यकर्ता पथरी एसओ से मिले और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। एसओ पथरी मनोज नोटियाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।