आपदा आकलन समिति ने जागेश्वर विधानसभा का किया दौरा

Share This

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दैवीय आपदा के कारण हुए नुकसान के आकलन हेतु आपदा प्रभावित जनपदों में आंकलन के लिए समिति का गठन किया गया था। जनपद के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान के आकलन के लिए मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बनाई गई समिति प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, मीना गंगोला प्रदेश मंत्री, पुष्कर सिंह काला प्रकोष्ठ प्रभारी के नेतृत्व में जागेश्वर पहुंची। समिति के सभी सदस्यों द्वारा दैवीय आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया गया। समिति ने डिंगरी गूंठ, कोटेश्वर, शौकियाथल, लचनाखाली, आरतोला, अगेटी आदि गांवों का भ्रमण करआपदा पीड़ितों से बातचीत की और हुए नुकसान का जायजा लिया। समिति ने स्थानीय लोगों को शीघ्र निदान और रिपोर्ट को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। समिति के साथ क्षेत्रीय लोगों में जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन लटवाल, जिला पंचायत सदस्य निक्कू नेगी, जिला मंत्री गोपाल बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट, योगेश भट्ट, जीवन सिंह, गोपाल सिंह आदि सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।