आक्रोशित ग्रामीणों ने की वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजा देने की मांग

Share This

ऋषिकेश(आरएनएस)। हाथियों द्वारा फसलों को नष्ट करने पर रविवार को मारखम ग्रांट के लोगों का गुस्सा वन विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजा देने की मांग की। रविवार को मारखम ग्रांट के लोगों ने वन चौकी में पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि झबरा वाला गांव में हाथियों का आतंक पिछले दो दिनों से लगातार जारी है। कहा कि हाथियों ने अभिजीत सिंह का चार बीघा, नरेंद्र का बीस बीघा और महेंद्र थापा का पांच बीघा गन्ना की फसल को तबाह कर दिया। किसान नेता सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि राजाजी पार्क प्रशासन अपने हाथियों को पार्क की सीमा के अंदर रोके। ग्रामीणों ने पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की। रेंजर एमपी सेमवाल ने गस्त बढ़ाने और हाथियों पर निगरानी रखने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में ताजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, मोंटी, पृथ्वी सिंह, परविंदर सिंह, रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे।