सलमान अंसारी बने मोदी सेना संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताई ख़ुशी

Share This

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी को मोदी सेना संगठन का कुमाऊं मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा सलमान अंसारी हमेशा से संगठन के कार्यों को ईमानदारी व निष्ठा के साथ करते हैं उसी का परिणाम है कि उन्हें मोदी सेना संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है, आशा है उनके नेतृत्व में संगठन समाज की बेहतरी के लिए काम करेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष सलमान अंसारी ने कहा कि वह संगठन के आदेश को सर्वोपरि मानते हुए पूर्ण समर्पण के साथ संगठन के कार्य आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैयाज अहमद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासद अमित साह मोनू, विनीत बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह सत्यपाल, राजा खान, धर्मवीर आर्या, अर्जुन बिष्ट, दीपक कपूर, लीला बोरा, लता पांडेय, निर्मला जोशी, गंगा पांडे, हितेश नेगी, मदन बिष्ट, अक्षित पांडे, निखिल टम्टा, मुख्तार अंसारी, अनिल चावला, विजय कुमार, रमन बोहरा, शकील अहमद, बलवीर धवन, साकिब सिद्दीकी, मोहन कपूर, जावेद खान, अनिल कुमार, आमिर खान, मोहम्मद निसार, मोंटू, अब्दुल निजाम कुरेशी, अब्दुल जब्बार, अमन अंसारी, शाहनवाज अंसारी, रिजवान, परवीन, समरीन आदि लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।