नवजात बच्चे का डीएनए सैंपल लिया

Share This

अल्मोड़ा। दुष्कर्म पीड़त किशोरी के बीते रविवार को प्रसव के बाद जन्मे बच्चे का गुरुवार को डीएनए जांच को सैंपल लिया गया है। सैंपल लेने के बाद पीडि़ता किशोरी और नवजात शिशु को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गौरतलब है कि लमगड़ा ब्लाक के एक गांव में बीते जुलाई माह को एक किशोरी के परिजनों ने उनकी नाबालिक लडक़ी के साथ रिश्तेदार पर दुष्कर्म किए जाने की तहरीर लमगड़ा थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने रिश्तेदार को को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही डीएनए सैंपल ले लिए गए थे। गर्भवती किशोरी से मामले के बाद बालिका सदन में रखा गया था। जिसके बाद बीते रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर पीडि़ता को महिला अस्पताल भर्ती किया गया। जहां उसका सामान्य प्रसव हुआ। अब गुरुवार को न्यायालय के आदेश के बाद नवाजात के डीएनएम सैंपल जांच को ले लिए हैं। नवजात और पीडि़त किशोरी को अस्पताल से छुट्टी देकर बालिका सदन भेज दिया गया है। लमगड़ा थाना एसओ सुनील सिंह ने बताया कि नवजात के डीएनएम जांच को सैंपल ले लिया है। अब सैंपल मैच को देहरादून भेजा जाएगा।