धामी के मुख्यमंत्री बनने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण कर जताई खुशी

Share This

अल्मोड़ा। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर अल्मोड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता देवाशीष नेगी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के युवा नेतृत्व पर विश्वास करते हुए प्रदेश की बागडोर युवा मुख्यमंत्री के हाथों में देकर प्रदेश की जनता के विश्वास पर मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास को नई गति प्रदान होगी। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता देवाशीष नेगी, प्रदेश प्रवक्ता नन्दन सिंह नेगी, जिला मंत्री पुष्कर कनवाल, जिला मंत्री तारा कुमल्टा, प्रदेश मंत्री राजा ओझा, वरुन कपकोटी, कमल नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज रावत, दिनेश मेहता, जिला मीडिया प्रमुख पारस काण्डपाल उपस्थित रहे।