विधानसभा उपाध्यक्ष ने चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं, विद्युत से सम्बंधित समस्याओं हेतु विभाग को किया निर्देशित

Share This

अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत तलाड़बाड़ी, रैखोली, स्यालीधार एवं फड़का में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। इस अवसर पर ग्रामीण जनता द्वारा विद्युत पोल एवं प्राइमरी पाठशाला तलाड़बाड़ी की चारदीवारी की समस्या को प्रमुखता के साथ रखा। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर रैखोली ग्राम पंचायत में जल्दी से जल्दी विद्युत पोल लगाते हुए लोगों को बिजली आपूर्ति करने हेतु निर्देशित किया एवं विद्यालय भवन की क्षतिग्रस्त चारदीवारी हेतु जिला आपदा अधिकारी से दूरभाष से वार्ता कर तत्काल आगणन गठित कर चारदीवारी निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। श्री चौहान ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनता को दी एवं लाभ लेने का आह्वान किया। कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु ग्रामीणों में आयुष किट, सैनिटाइजर, मास्क, साबुन इत्यादि का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, मंडल महामंत्री मदन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान किशन सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किशन सिंह, ग्राम प्रधान हेम भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता हितेश नेगी, बूथ अध्यक्ष ललित लटवाल, हरीश लटवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह कनवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र रावत, बद्री पांडे, विपिन बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट, जीवन सिंह रावत सहित ग्रामीण जनता उपस्थित रही।