आप ने तीरथ सरकार के सौ दिन को बताया असफल, किया प्रदर्शन

Share This

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में तीरथ सिंह रावत सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल को पूरी तरह असफल बताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इस मामले में धरना देकर विरोध दर्ज कराया। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। वक्ताओं ने कहा कि तीरथ सरकार के सौ दिन के कार्यकाल में प्रदेश में विकास के मुद्दे पीछे रह गए हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई व अस्पतालों को बेहतर बनाने की बात तथा रोजगार के मुद्दा पर सरकार फेल रही है। महंगाई पर अंकुश नहीं लग सका है। , बिजली-पानी को लेकर जनता परेशान रही है। मोर्चे पर तीरथ सरकार अपने इस कार्यकाल में बुरी तरह असफल रहीं है। सीएम रावत जनता का विश्वास नहीं जीत पाए हैं। वैक्सीनेशन के मामले में सरकार विफल हो चुकी है। आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने जीरो वर्क सीएम को हटाकर दूसरा जीरो विजन सीएम उत्तराखंड की जनता पर थोप दिया है। वक्ताओं में उपाध्यक्ष अमित जोशी, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एनएल शाह, जगमोहन फर्तियाल, एस आर बेग , खलील अहमद, रोहित सिंह, योगेंद्र सिंह अधिकारी, नीरज सिंह , दिनेश कुमार, नवीन कुमार आर्या, नंदन सिंह बिष्ट, देव सिंह तंगरिया, अरुण तिवारी, अनीश आदि मौजूद रहे।